इंदिरानगर के लोगों ने पुराने नाले के नवनीकरण की मांग की
HTN Live
महासमिति ने कहा नये नाले का निर्माण हुआ तो आंदोलन होगा
लखनऊ। इन्दिरा नगर आवासीय महासमिति ने सेक्टर आठ में 40 साल पुराने नाले का नवीनीकरण और उसको ढाल युक्त बनाये जाने की मांग उठी। शनिवार को आपात बैठक में महासमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो फिर से इंदिरानगर में जलभराव की समस्या होगी। बैठक की अध्यक्षता देवीशरण त्रिपाठी ने की। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि नये नाले के निर्माण की कोई आवश्यकता नहीं है, ये केवल नगर निगम के अभियंत्रण विभाग की भारी भरकम राशि को हड़पने की कोशिश है। पुराने नाले सम्बन्धित कार्यों के लिए मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया जा चुका है। यदि साजिश के तहत नये नाले का निर्माण कराया गया तो महासमिति एवं क्षेत्रीय निकासीगण मिलकर आन्दोलन करेंगे। बैठक में पीके जैन, एचएस शंखवार, अजयपाल सिंह, नरेश त्रिवेदी, गंगा शरण श्रीवास्तव, शिव मंगल सिंह चैहान, सुभाष शर्मा आदि पदाधिकारीगण उपस्थिति थे।

No comments