Breaking News

एलडीए ने बरती लापरवाही, सूख गये 21 हजार पौधे

HTN Live

लखनऊ। एलडीए के लगाये करीब 21 हजार पौधों के सूखने के मामले की रिपोर्ट वन विभाग डीएम व शासन को भेजने जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में पौधों के सूखने पर वन विभाग ने नाराजगी जताई है। नगर निगम व वन विभाग ने दोनों ने इसे एलडीए के उद्यान विभाग की घोर लापरवाही बताया है। उधर शासन ने भी एलडीए को इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पौधे लगाने का लक्ष्य कम कर दिया है।
एलडीए ने पिछले वर्ष शहर में विभिन्न पार्क में 40500 पौधे लगाये थे। इसमें से ही उसके 18512 पौधे सूख गये। जबकि 2190 पौधे गोमती नदी के किनारे सूखे मिले। अकेले चक गंजरिया सिटी में ही 10 हजार में से छह हजार पौधे सूखे मिले। डीएम के निर्देश पर वन विभाग ने मामले की जांच नगर निगम को सौंपी थी। नगर निगम के उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम व राजू चौरसिया ने इसकी जांच करायी। जांच के बाद उन्होंने रिपोर्ट डीएफओ लखनऊ को भेज दी थी। अब वन विभाग इस रिपोर्ट को शासन व डीएम को भेजने जा रहा है। शासन व जिलाधिकारी इस पर निर्णय लेंगे। वन विभाग व नगर निगम के अधिकारी इस मामले में एलडीए की घोर लापरवाही मान रहे हैं।

No comments