Breaking News

डाक्टर के घर सहित दो मकानों में हजारों की चोरी नकदी और जेवरात उठा ले गये

HTN Live


अलीगंज में दुकान से चार लाख की चोरी
लखनऊ ,11 मई।
ुगुड़म्बा इलाके मेें डाक्टर के बंद मकान पर चोरों ने धावा बोला और वहां से जेवरात और नकदी चोरी कर ले गये। इसके अलावा इन्दिरानगर इलाके में एक बंद मकान से चोर 40 हजार रुपये और जेवरात चोरी कर ले गये। वहीं अलीगंज इलाके में एक दुकान का शटर तोड़कर चोर चार लाख रुपये नकद चोरी कर ले गये। 
गुड़म्बा के सेक्टर जी जानकीपुरम डाक्टर बलदाऊ सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। उनका कहना है कि बीते एक मई को उनकी मां का देहांत हो गया था। वह परिवार संग अपने गांव कुशीनगर चले गये थे। शुक्रवार को उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके मकान का ग्रील टूटा है। खबर मिलने के बाद डाक्टर बलदाऊ कुछ ही घंटे के बाद अपने घर आ गये। छानबीन की तो पता चला कि चोर ग्रील तोड़कर घर के अंदर घुसे और घर से जेवरात और 13 हजार रुपये चोरी कर ले गये। पीडि़त ने फौरन सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची गुड़म्बा पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं इन्दिरानगर के आस्था विहार कालोनी तकरोही में लक्ष सिंह अपने परिवार संग रहता है। बीते 4 मई को वह अपनी मां के साथ बरेली गया था। शुक्रवार की रात वह वापस अपने घर लौटा तो देखा कि मकान का ताला टूटा है और अंदर रखा सारा सामान बिखर पड़ा है। चोर उसके घर से 40 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी कर ले गये थे। सूचना पर पहुंची इन्दिरानगर पुलिस ने इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा हसनगंज के डालीगंज इलाके में शिवम सिंघल अपने परिवार संग रहता है। उसकी अलीगंज के नवीन गल्ला मण्डी गेट नम्बर 2 के पास जनरल स्टोर और मनी ट्रांसफर की दुकान है। शिवम का कहना है कि रोज की तरह 9 मई की रात वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। देर रात चोरों ने दुकान पर धावा बोला और शटर तोड़कर गल्ले में रखे चार लाख रुपये चोरी कर ले गये। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो उसको चोरी का पता चला। शिवम ने फौरन सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शिवम की दुकान में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं पर कुछ समय से वह खराब हैं।  

No comments