Breaking News

पत्नी सहित 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट का it

HTN Live


मृतक की मां ने निगोहां थाने में लिखायी रिपोर्ट
आरएसएस कार्यरत के बेटे की आत्महत्या का मामला
लखनऊ ,11 मई।
निगोहां गांव निवासी आरएसएस कार्यकर्ता शिव सहाय सिंह के बेटे निर्भय की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने निर्भय की पत्नी सहित 10 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने, मारपीट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।  
एसओ निगोहां जगदीश पाण्डेय ने बताया कि निगोहां गांव निवासी शिव सहाय आरएसएस से जुड़े हैं। दो साल पहले उन्होंने छोटे बेटे निर्भय की शादी गोसाईंगंज निवासी प्रिया के साथ की थी। ससुराल आने के बाद से ही प्रिया पति पर परिवार से अलग होने का दबाव डाल रही थी। निर्भय के मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। गुरुवार को भी  पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद प्रिया ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया था और उन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। जहां समझौता हो गया था। इसके बाद दोनों परिवार चले गये थे। आरोप है कि रास्ते से प्रिया के मायके वाले निर्भय को अपने घर गोसाईगंज नवलखेड़ा ले गये और उसको वहां बुरी तरह पीटा और रात को घर छोड़ गये। अपने साथ हुई इस घटना से आहत होकर निर्भय ने आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को निर्भय के हाथ का लिखा सुसाइड नोट मिला था। अब इस मामले में निर्भय की मां आभा सिंह ने निर्भय की पत्नी प्रिया, शिवकुमार, गोलू, निशा सिंह, संतोष कुमार सिंह, विवेक, शिवम, आशा सिंह, नीरज सिंह, सरोज सिंह सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसान, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

No comments