Breaking News

पति ने पत्नी पर लगाया सेक्स रैकेट संचालन का आरोप

HTN Live


पत्नी के पास भारत और नेपाल के पासपोर्ट होने की भी कही बात
तालाक के बाद 10 लाख रुपये पीडि़त से मांगे गये
विकासनगर पुलिस ने दर्ज की महिला के खिलाफ एफआईआर

लखनऊ ,11 मई।
विकासनगर इलाके में रहने वाले एक बीमा कम्पनी के कर्मचारी ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं। उसका कहना है कि उसकी पत्नी देश और विदेश में अनैतिक देह व्यापार का धंधा करती है और उसने फर्जी ढंग से भारत और नेपाल के अलग-अलग पासपोर्ट और आईडी बनवा रखे हैं। पत्नी की हरकत से परेशान बीमा कम्पनीकर्मी ने कोर्ट की मदद से उससे तलाक ले लिया। आरोप है कि इस पर महिला ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पाने पर उसकी बेटी से देह व्यापार करने की धमकी दी। पीडि़त ने इस संबंध में पुलिस से लेकर अधिकारियों तक शिकायत की पर कुछ नहीं हुआ। अंत में उसको कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। 
गोण्डा जनपद निवासी एक व्यक्ति बीमा कम्पनी ने काम करता है। उसका कहना है कि वर्ष 1994 में उसकी शादी इन्दिरानगर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटा और बेटी हुए। आरोप है कि वर्ष 1998 में पीडि़त की पत्नी उसको छोड़ कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गयी और कानपुर में रहने लगी। कुछ माह के बाद वह फिर वापस लौट आयी और उसने अपना ब्यूटी पार्लर खोल लिया। पीडि़त का कहना है कि कुछ दिन के बाद उसको इस बात का पता चला कि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कर रही थी। इस पर उसने पत्नी का ब्यूटी पार्लर बंद करा दिया। आरोप है कि इसके बाद एक दिन लोगों ने उसकी पत्नी को एक पार्क मेें गलत काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। खबर पाकर वह भी मौके पर पहुंचा और पत्नी को लेकर घर आ गया। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की तो पत्नी ने धंधे से जुड़े लोगों को घर बुलकर उसकी जमकर पिटाई करायी। 
घर छोड़कर चली गयी मुम्बई
इस घटना के बाद आरोपी महिला पति और उसके परिवार वालों को छोड़कर मुम्बई चली गयी। पति का आरोप है कि मुम्बई में रहकर वह बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंध संचालित करने लगी। पीडि़त का आरोप है कि इसके बाद उसकी पत्नी ने उससे रुपये की मांग शुरू कर दी और उसको धमकाने लगी। पत्नी की हरकतों से परेशान पति बच्चों को लेकर कानपुर चला गया। 
नेपाल और भारत के पासपोर्ट बनवा रखे है
पीडि़त का कहना है कि कुछ समय के बाद उसको इस बात का पता चला कि उसकी पत्नी ने अलग-अलग नाम और आईडी से भारत के अलावा नेपाल के पासपोर्ट बनवा रखे हैं। इस बात का पता चलने पर पीडि़त ने लखनऊ पासपोर्ट दफ्तर, नेपाल पासपोर्ट आफिस और आईजी रेंज से वर्ष 2015 में शिकायत की पर उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 
कोर्ट की मदद से हासिल किया तलाक
पीडि़त का कहना है कि पत्नी की इन हरकतों से परेशान होकर उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगायी। काफी दिनों के बाद कोर्ट ने तलाक का आदेश दिया। तलाक होने के बाद आरोपी महिला ने पीडि़त से 10 लाख रुपये की मांग की। पीडि़त ने जब रुपये देने में असमर्थता जतायी तो आरोपी महिला अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंची और धमकी दी। पीडि़ता कहना है कि रुपये न देने पर उसकी बेटी से देह व्यापार करवाने की बात आरोपियों ने कही। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी। 
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
पीडि़त का कहना है कि पत्नी की इन हरकतों से परेशान होकर उसने पुलिस से लेकर आलाधिकारियों से लिखित शिकायत की पर कहीं उसकी सुनवाई नहीं हुई। अंत में उसने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को विकासनगर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। 

No comments