उत्तरकाशी में गंगा में शव बहता देख श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त
HTN Live
उत्तरकाशी । उत्तरकाशी में नगर मुख्यालय के मणिकर्णिका घाट के समीप गंगा नदी में एक शव दिखाई दिया। स्नान के लिए घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने शव को देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस शव को कई दिन पुराना बता रही है। मृतक की शिनाख्त अभीतक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी पंकज भट्ट ने बताया कि शव बहुत पुराना लग रहा है। शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम के बाद शवगृह में रखा जाएगा। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

No comments