जब यूपी डायल 100 पीआरबी 0867 टीम सदस्यों द्वारा टाली गई एक अनहोनी,व बची दूल्हे की जान, जाने कैसे ?
HTN Live
ब्यूरो रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️
धानेपुर, गोंडा। बीती आधी रात थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत पूरे तेंदुआ खास गांव में एक शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा देखने को लेकर उत्पाती मनचलों ने जमकर बारातियों के मध्य मचाया हुड़दंग व मारपीट की। प्राप्त सूचना के मुताबिक जहां आलम यह रहा कि चंद पलों में ही उपद्रवियों ने शादी पंडाल को जंग का मैदान बना दिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की अगर मानें तो दूल्हे सहित कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। बाद लड़की के पिता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। उक्त घटना के संबंध में सूचना मिलते ही आनन फानन में यूपी डायल 100 ने पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। बताते चलें कि पीड़ित व कॉलर रामपाल वर्मा पुत्र रामफेर वर्मा निवासी उपरोक्त द्वारा यूपी 100 पीआरबी 08 67 इवेंट संख्या 0 305 पर फोन किया व उक्त पुलिस टीम को इस बात की सूचना दी कि हमारी लड़की की शादी है व गांव के ही कुछ मनचले शादी में व्यवधान उत्पन्न करते हुए रंगारंग कार्यक्रम आर्केस्ट्रा देखने को लेकर मारपीट कर लिए हैं। इस मारपीट में दूल्हे सहित कई अन्य लोग घायल हो गए हैं, हमें पुलिस सहायता की तुरंत आवश्यकता है। वस्तु स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम के सदस्य सीपी डीएन सिंह, एचसीपी जयराम यादव व चालक एचजी राम ललन तिवारी मौका ए वारदात पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में लेकर दूल्हे सहित वर पक्ष के सभी घायल तीन लोगों को डायल 100 गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा लाकर उपचार कराया। जिस कारण समय रहते गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाई जा सकी। बाद उपचारोपरांत दूल्हे को पुनः शादी मंडप पर छोड़ कर दूरभाष सेट से पूरी वस्तु स्थिति की जानकारी थाना धानेपुर को दी गई। अस्तु डायल 100 टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से समय रहते एक बड़ी अनहोनी घटना को टाला जा सका। जिस बात की प्रशंसा क्षेत्र के आम नागरिकों को करते देखा गया।

No comments