Breaking News

गढ़ी पीर: दस दिन से आ रहा गंदा पानी, गर्मी में लोग हुए बेहाल जलकल विभाग पर लापरवाही बरते जाने का लगाया आरोप

HTN Live


लखनऊ। गढ़ी पीर खां में बीते करीब दस दिनों से घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। जिससे यहां रहने वाले दो हजार से अधिक लोग पानी की किल्लत से जूझते नजर आ रहे हैं। मंगलवार से रमजान शुरू हो गया, ऐसे में रोजदारों को भी खास दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि जलकल विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन आज भी समस्या जस की तस है। गढ़ी पीर खां के सेंट रोज स्कूल के आसपास के मोहल्लें में बीते दस दिनों से मटमैले रंग का बदबूदार पानी आ रहा है। लोग गंदा पानी पीने का मजबूर हैं। यहां रहने वाले कासिफ  ने बताया कि सप्लाई के पानी में सीवर जैसी बदबू आ रही है। इस पानी पीने से लोग बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। कई बार जलकल के क्षेत्रीय इंजीनियर व पार्षद से शिकायत की गई। लेकिन गंदे पानी की आपूर्ति जारी है। पार्षद अयाजुर्रहमान ने बताया कि एक्सईएन व जेई को समस्या से कई बार अवगत कराया गया। जलकल कर्मी इलाके में आये भी लेकिन समस्या आज तक दूर नहीं कर सके। जानकारी के अनुसार सेक्टर जे अलीगंज में एक हफ्ते तक लो प्रेशर से पानी आयेगा। बताया जा रहा है कि ट्यूबवेल का पुनर्विकास कार्य होगा। इस दिक्क्त को देर करने के लिए टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करने की बात भी कही जा रही हैं। भारतेंदु हरिश्चद्र वार्ड के सेक्टर जे अलीगंज में स्थापित ट्यूबवेल के पुनर्विकास कार्य के चलते एक हफ्ते तक लो प्रेशर से जलापूर्ति हो सकेगी। इस दौरान जलकल विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन इलाकों में ट्यूबवेल से पानी मुहैया करायेगा। जलकल जोन तीन के एक्सईएन एमडी मिश्रा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एक्सईएन मिश्रा ने बताया कि सेक्टर जे में लगा ट्यूबवेल काफी समय से बालू दे रहा था। इधर कुछ समय से अधिक मात्रा में बालू देने लगा था। इस कारण इसका पुनर्विकास कार्य कराया जा रहा है। कल से कंप्रेशर मशीन लग जायेगी और 72 घंटे तक बोरिंग से बालू साफ  की जायेगी। इसके बाद ओटी यूनिट की मदद से पानी की सफाई की जायेगी। एक हफ्ते के अंदर ट्यूबवेल से दोबार जलापूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

No comments