Breaking News

युवती ने मां संग मिल शोहदे को दबोचा लोगों ने धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

HTN Live

लखनऊ ,12 मई।
आशियाना इलाके में मां के साथ रात को आइस्क्रीम खाने निकली एक युवती से शोहदे ने बीच सड़क पर छेड़ख़ानी की। युवती और उसकी मां ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
आशियाना इलाके में एक युवती अपने परिवार संग रहती है। बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब 11 बजे वह अपनी मां के साथ स्मृति उपवन आइस्क्रीम खाने के लिए आयी थी। इस बीच एक शोहदों ने युवती के साथ छेडख़ानी करते हुए कमेंट किया। आरोपी की इस हरकत पर युवती और उसकी मां ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोचा लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए जमा हो गये। इसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची आशियाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मेें आरोपी ने अपना नाम आशियाना रजनीखण्ड निवासी अमर सिंह बताया। 

No comments