Breaking News

भीषण गर्मी में अयोध्या जंक्शन पर पानी के लिए तरस रहे है यात्री

HTN Live


धार्मिक नगरी अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली के रूप में पूरी दुनिया में जानी जाती है और देश के कोने-कोने के साथ ही अक्सर विदेशी श्रद्धालु भी अयोध्या में पर्यटन और दर्शन-पूजन के उद्देश्य को लेकर आते हैं। अयोध्या आने के लिए सबसे सुगम साधन के रूप में रेल सेवा उपलब्ध है।
     केंद्र सरकार के प्रयासों से देश के हर शहर से अयोध्या तक रेल सेवा उपलब्ध हो गई है और हजारों यात्री अयोध्या जंक्शन से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन इन दिनों भीषण गर्मी के बावजूद अयोध्या रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने के पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।
     आलम यह है के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लगा हैंडपंप बीते कई महीनों से खराब है वही स्टेशन पर लगी कई पानी की टंकी भी सूखी हैं जिसके कारण प्लेटफार्म पर रुकने वाली ट्रेनों में सवार यात्रियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
पानी की तलाश में भटकते है यात्री हो सकते है हादसे का शिकार
    इस समस्या को लेकर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं में खासा रोष व्याप्त है। रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की आपूर्ति करने वाली पानी की टंकी को तोड़ दिया गया है और अभी तक पेयजल व्यवस्था बहाल करने के लिए नई पानी की टंकी नहीं बनवाई गई है। इसके कारण यात्रियों को पानी की एक एक बूंद के लिए भटकना पड़ता है
     अक्सर ट्रेन रुकने पर पानी की बोतले लेकर यात्री प्लेटफार्म पर तो उतर जाते हैं, लेकिन दूर-दूर तलाशने पर भी उन्हें पानी मयस्सर नहीं होता और इतने में ट्रेन की सीटी बज जाती है।
      ऐसे में हादसों की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। धार्मिक नगरी के इस स्टेशन पर पेयजल संकट को लेकर अभी तक रेल प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है, जिसके कारण रोजाना यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

No comments