Breaking News

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

HTN Live

शुक्रवार शाम आउमऊ गांव निवासी सत्ती की पत्नी सुखदेई (75) अपनी बेटी  लज्जावती के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने पैदल जमुनीपुर जा रही थी। दहियाताली बीरपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें रौद दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। तभी बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गये और गम्भीर रूप से घायल महिला को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बाइक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। 
दबंगो ने घर में घुस कर पीटा

No comments