Breaking News

दबंगो ने घर में घुस कर पीटा

HTN Live


लखनऊ, सं।
गोसाईगंज इलाके के कासिमपुर गांव में दुकान पर समान खरीदते समय किसी बात को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने पीडि़त को घर घुसकर पीटा। 
जानकारी के मुताबिक कासिमपुर गांव निवासी विक्रम शुक्रवार की दोपहर उर्मिला की दुकान पर समान लेने गया था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इतने में आलोक, मुन्नू भी वहां आ गये और उर्मिला से हाथा पाई करने लगे। इतने में उर्मिला के पति पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें भी लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। लड़ाई होती देख बीच बचाव करने पहुंचे पड़ोसी धनीराम व मनीराम को भी पीट दिया। पीडि़त पक्ष की ओर से उर्मिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार उर्मिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

No comments