Breaking News

सिद्घार्थ, कार्तिक और असीम की तिगड़ी से नकवी स्पोटिंग बना चौम्पियन मैन आफ द मैच सिद्घार्थ ने जड़े 93 रन

HTN Live

बाबू बनारसीदास सी डिवीजन क्रिकेट लीग
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच सिद्घार्थ सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी 9 चौके और एक छक्के की मदद से बने वर्सश्रेष्ठï 93 रन के अलावा कार्तिक शर्मा के चार विकेट और असीम अहमद के तीन विकेट की बदौलत नकवी स्पोर्टिंग बाबू बनारसीदास सी डिवीजन क्रिकेट लीग में प्रतिद्वंद्वी टीम को 19 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। 
डाऊ अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए नकवी स्पोर्टिंग ने सीमित 40 ओवर में 218 रन के स्कोर पर सभी विकेट गवां दिये। फस्र्ट डॉन बल्लेबाजी करने आये सिद्घार्थ सिंह ने 92 गेंदों का सामना करते हुए चौ चौके और एक दक्के की मदद से सर्वाधिक 93 रन का योगदान दिया। नीचले क्रम में बल्लेबाजी करने आये रुद्र प्रताप ने 35 रन का योगदान दिया। समी सैयद ने 26 रन और अमित कुमार ने  25 रन जोड़े। वैभव यादव को तीन विकेट की सफलता मिली। वहाबुल अली, जिशान शफीक और अमान को दो-दो विकेट मिले। 
जवाबी बल्लेबाजी करने उतरा चारमिनार  क्रिकेट क्लब 199 रन के स्कोर पर ही सिमट गया। इनकी ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करने आये मोहित कुमार राव ने सर्वाधिक 77 रन का योगदान दिया मगगर टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इनके साथ जीशान शफीक ने 13 रन जोड़े। अमान ने 26 रनवहाबुल अली ने 14 रन बनाये। कार्तिक शर्मा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट और असीम अहमद ने तीन विकेट चटकाये। 

No comments