Breaking News

एसएसपी ने जतायी कड़ी नाराजगी पांच दिनों तक पीडि़त को टरकाया गया

HTN Live



लखनऊ ,
पारा इलाके में लूट के दौरान ठेकेदार की पत्नी को गोली मारने के मामले में लापरवाही के मामले मेें एसएसपी ने शनिवार को इंस्पेक्टर पारा और सीओ आलमबाग की भूमिका की जांच के आदेश दिये हैं। 
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस पूरे मामले में यह बात सामने आयी है कि घटना की सूचना और पीडि़त की शिकायत के बावजूद भी समय पर उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है। वहीं पीडि़त को कई बार पुलिस वालों ने चुनाव ड्यूटी की बात कहते हुए टरकाये रखा। काफी कोशिशों के बाद 9 मई को पारा पुलिस ने पीडि़त की एफआईआर दर्ज की। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में इंस्पेक्टर पारा और सीओ आलमबाग के खिलाफ उन्होंने एसपी पूर्वी को जांच के आदेश दिये हैं। एसएएसपी का कहना है कि इंस्पेक्टर की बहानेबाजी और सीओ के खराब पर्यवेक्षण को देखते उन्होंने जांच के आदेश दिये हैं। साथ ही एसएसपी ने सभी एडिशनल एसपी, सीओ और थानेदारों को चेतावनी भी दी है कि चुनाव के बाद अब रूटीन कार्यो और बेसिक पुलिसिंग पर ध्यान दिया जाये। लोगों की सुनवाई और पेट्रोलिंग का बेहतर किया जाये। इसके अलावा एसएसपी ने जिल के सभी एडिशनल एसपी और सीओ को रोज अपने इलाके के एक थाने का मुआयना करने का आदेश भी दिया गया है। 
यह है पूरी घटना
पारा के शांतिनगर इलाके में बीते 5 मई की रात लूट के दौरान बदमाशों ने ठेकेदार सिद्घार्थ गौतम की पत्नी प्रियंका को गोली मार दी। गोली ठेकेदार की पत्नी के पैर में लगी। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने ठेकेदार की आंख में मिर्च पाउडर भी झोंका था। बदमाश ठेकेदार के गले से 6 तोले सोने की चेन लूट ले गये थे। इस मामले में पुलिस ने पांच दिन के बाद एफआईआर दर्ज की थी। 

No comments