Breaking News

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा

HTN Live

लखीमपुर खीरी 5 अप्रैल 2019 सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सतत सेवा संस्थान के द्वारा गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज लखीमपुर के सभागार में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया ।
  कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रिसोर्स पर्सन अशोक सक्सेना ने यातायात नियमों के पालन हेतु परिवहन विभाग द्वारा रोड के किनारे खास स्थानों पर लगाए गए संकेतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि सड़क पर जा रही एंबुलेंस को साइड देकर हम किसी की जान बचाकर उसके परिवार को परेशानियों से बचा सकते हैं।
 इस अवसर पर संस्था के सचिव आशुतोष त्रिवेदी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम व रिसोर्स पर्सन जनार्दन बाबू मिश्रा ने भी  आवश्यक जानकारी दी । कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता विशाल वर्मा,रूपा वर्मा,सहायक अध्यापक रामेंद्र कुमार गुप्त ,संतोष कुमार रस्तोगी,दलीप कुमार सिंह, संजय सिंह व संस्था के कोआर्डिनेटर रामचंद्र,भूपेंद्र कुमार मिश्र सहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments