Breaking News

यूपी नेवल एनसीसी को बचाने उतरा हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान

HTN Live


3 यूपी नेवल एनसीसी को लखनऊ से हटाया जाना गलत: अजीत सिंह
लखनऊ। राजधानी लखनऊ से 3 यूपी नेवल एनसीसी को हटाकर गोरखपुर में किये जाने को लेकर मंगलवार को हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान ने नाराजगी जाहिर की। इस मामले में हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान की आपातकालीन बैठक कैम्प कार्यालय सीतापुर रोड पर हुई। बैठक में 3 यूपी नेवल एनसीसी को लखनऊ से हटा कर गोरखपुर ले जाने की संस्थान ने कड़ी निन्दा की।
संस्थान के संस्थापक व पूर्व एनसीसी कैडेट अजीत सिंह ने कहा कि जब सेना अच्छे काम करती है तो हम उसका सम्मान करते हंै लेकिन जब कोई भी काम गलत करोगे तो संस्थान बर्दशत नही करेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आर्मी के कुछ लोग राजनीति मे उतरने जा रहे है और गोरखपुर से चुनाव लडऩे की मंशा है। ऐसे में एनसीसी को भी चुनाव में शिकार बनाया जा रहा है।
अजीत सिंह ने कहा कि नेवल एनसीसी विग के 400 बच्चों का भविष्य क्या होगा। इसके बारे में कोई जिम्मेदारी लेने को भी तैयार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव की सरकार मे करोड़ों की बोट गोमती नदी के पानी मे चल सकती हैं तो नेवल विंग की बोट क्यों नही चल सकती क्या नेवल एनसीसी की बोट को चलने के लिए ही पानी कम है।
अजीत सिंह ने बताया कि क्रिशिचन कालेज की एनसीसी खत्म कर के बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कालेज को दे दी गयी है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि क्रिशिचन कालेज में एसोसिएट एनसीसी आफिसर न होने से वहां के 15 कैडेटों का सी प्रमाण पत्र नही मिल रहा है ऐसे में उनके तीन साल खराब हो चुके  हैं । वही आर्मी मे बिग्रेडियर के पद पर लोग रहते हुए चुनाव लडऩे की मंशा बना ली है। नेवल विंग को लखनऊ से हटाने की साजिश भी कर रहे हैं। अजीत ने कहा कि अगर  नेवल विंग हटा गयी तो चाहे जो भी परिणाम क्यों न हों हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान पीछे नहीं हटेगा। इसके लिए संस्थान नेवल एनसीसी को लखनऊ में बचाने के लिए सांसद राजनाथ सिंह, विधायक व उत्तर प्रदेश एनसीसी समिति के सदस्यों से मुलाकात कर परिस्थितियों से अवगत कराया जायेगा। अजीत सिंह ने बताया कि बैठक में तय हुआ है कि हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के सदस्य बुधवार को शाम 5 बजे हजरतगंज के गांधी प्रतिमा पर पूर्व कैडेटों के साथ धरना देगी। सभी से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नेवल एन सी सी को बचने में आपना योगदान दे।
बैठक में सचिव ज्ञानेश पाल, मिडीया प्रभारी अंकुर दिक्षीत, छात्र सभा अध्यक्ष रातेन्द्र सिंह, विजय तिवारी, अनुमति मिश्रा, शशांक शेखर शुक्ला, बिलाल बिन फारुक, राहुल, आयुष शुक्ला, किशन, सरवन यादव, योगेश नैनवाल, विशाल, संदीप सिंह थे।

No comments