Breaking News

पन्द्रह बीघे गेहूं की फसल हुई जलकर खाक

                            HTN Live

रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️

गोण्डा। गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई जिससे करीब 15 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अपनी फसल को धू-धू कर जलते देखकर गरीब किसान का कलेजा मुंह को आ गया। ऐसे लगा कि जैसे उसका सब कुछ लुट गया। खुद को बर्बाद होता देखकर किसान खेत में खड़े गेहूं की जलती लपटों में कूदकर आत्महत्या करना चाहता था लेकिन ऐन वक्त पर पहुंची डायल 100 की टीम ने उसे बचा लिया।
 यह दर्दनाक व आकस्मिक घटना जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के दिनारा गांव की है। बताया जाता है कि इस गांव के निवासी राधेश्याम तिवारी पुत्र राम अचल तिवारी के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया वह खड़ी फसल धू-धू कर जलने लगी। आगकी लपटों ने करीब अमूमन 15 बीघे गेहूं की खड़ी फसल को देखते ही देखते अपने आगोश में ले लिया।  फसल बचाने के लिए गांव वाले दौड़े लेकिन तेज हवाओं के चलने के कारण उस पर काबू पाने में पूरी तरह नाकाम रहे। इसी के साथ कुछ ही पल में पन्द्रह बीघे गेहूं की फसल जलकर राख में तब्दील हो गई।

No comments