Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन दाखिल किया, कर रहे हैं रोड शो, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

HTN Live

वायनाड ।     कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद राहुल गांधी का रोड शो जारी हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का रोड शो जारी है। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के समर्थन में नारे भी लगाए जा रहे हैं। रोड शो के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। राहुल और प्रियंका ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से हाथ भी मिलाया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा 15 साल तक सत्ता भोगने के बाद भाग रहे राहुल गांधी, ये अमेठी का अपमान

अमेठी ।     केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर हैं। वह दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पर आईं और यहां से सीधे अमेठी के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कहा कि 15 साल तक अमेठी की जनता के सहारे सत्ता का सुख भोगने के बाद अब वह कहीं और भाग रहे हैं। यह अमेठी की जनता का अपमान है।उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में अमेठी की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। आपको बता दें कि लोकसभा निर्वाचन में अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद स्मृति ईरानी आज पहली बार अमेठी पहुंच रही हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन वह सलोन में किसान मोर्चा व दूसरे दिन तिलोई में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।

No comments