Breaking News

वारदात करने आए दो बदमाशों को ग्रामीणों ने मार गिराया

                                HTN Live

आदेश शर्मा
जनपद लखिम पुर खीरी
थाना ईसा नगर अन्तर्गत ग्राम बेला गढ़ी में डकैती डालने आए पांच बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया
जिनमे तीन बदमाश ग्रामीणों पर गोलियां चलाते ग्रामीणों का घेरा तोड़ कर भाग निकले पर दो बदमाशों को उत्तेजित ग्रामीणों ने पीट पीट कर मार डाला
जानकारी के अनुसार बीती रात सशस्त्र बदमाशों का ऐक गैंग ईसा नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम वेला गढ़ी में वारदात करने की नियत से गांव में दाखिल हुआ और किशोरी लाल के मकान में दाखिल हो गया
इसी बीच आहट पाकर गृह स्वामी किशोरी लाल की आंख खुल गईं किशोरी ने शोर मचाते हुए सब को जगा दिया और खुद भी बदमाशों से भिड़ गया
किशोरी लाल के तीन अन्य भाई भी उठ कर बदमाशों से भिड़ गए
बदमाशों ने किशोरी व उनके भाइयों पर गोली दाग दी पर। गोली से बच कर किशोरी लाल व ग्रामीणों ने मिल कर दो बदमाशों को पकड़ लिया
रात में शोर व अपरिचितों को गांव में  देख ग्रामीणों ने शोर मचा कर सारे गांव वालो को बदमाशों की जानकारी देदी
तब ग्रामीणों ने लम बंद होकर बदमाशों को ललकार कर घर लिया ग्रामीण
सूत्रों के अनुसार तीन बदमाश तो गोलियां दागते घेरा तोड़ कर भाग निकले पर दो बदमाश जो ग्रामीणों के चुंगल में फंस ही गए उनको ग्रामीणों ने ज़म कर पिटाई करदी
ग्रामीणों की पिटाई से बताया जाता है कि दोनों बदमाशों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतक बदमाशों के शवों को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है घटना की सत्यता की वास्तविक जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी
मृतक बदमाशों ने ऐक बदमाश का नाम रहीश निवासी भदाई पुरवा
और दूसरे का नाम साबिर उर्फ गुड्डू निवासी त्रिकुलिहा
के रूप में पहचाने जाने की बात बताई जा रही है

No comments