Breaking News

स्ट्रीट लाइट की बैटरी चोरी करते समय पकड़ा गया चोर

                              HTN Live


रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️

इटियाथोक ,गोंडा। थाना कोतवाली  क्षेत्र अतर्गत शायद अब चोरो और बदमाशो को न तो पुलिस का भय रहा और ना ही कानून का खौफ। अभी हाल में ही गत दिनों क्षेत्र के कळेना गांव में चोरी द्वारा एक साथ दो बड़ी घटना को अंजाम दिया जा चुका है, इसके बाद आज यानि सोमवार की बीती रात में एक नई घटना ग्रामीणों के कोशिशो से होते हुए बची। बता दें कि बीती रात्रि में कोतवाली उपरोक्त क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरैया झूमन के गांव खटिकन पुुुुरवा में ग्रामीणों ने एक ब्यक्ति को गाँव मे घर के सामने लगे सोलर लाइट को खोलते समय देख लिया। लोगों
 ने उसे पकड़कर ग्राम प्रधान को सूचना दी। बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त घटना इटियाथोक कस्बे से जुड़े कोतवाली से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।बताया जाता है कि गाँव के लोग एक शव के अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या गए हुए थे, जो देर रात में गांव वापस लौटे। गांव आने पर लोग गाड़ी से उतरकर पैदल अपने घरों की तरफ जा रहे थे कि तभी उन्हें एक ब्यक्ति सोलर प्लेट व बैट्री खोलते दिखा। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उस व्यक्ति से कुछ पूछने पर वह भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और फोन कर यूपी डायल 100 को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। ग्राम प्रधान हर्रैया झूमन सहजराम तिवारी ने बताया कि देर रात में लोगो ने घटना के वक्त मुझे भी फोनकर मौके पर बुलाया था। कहा की पकड़े हुए व्यक्ति को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी वीरेंद्र निवासी ग्राम रमगढ़िया पुलिस हिरासत में है और घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। इस बाबत पुलिस सूत्रों की अगर मानें तो मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।

No comments