Breaking News

घटिया सीसी निर्माण देख बिफरे ग्रामीण और ग्रामीणों ने रुकवाया सीसी निर्माण कार्य

HTN Live



घटिया निर्माण सामग्री प्रयुक्त होने के चलते नवनिर्मित नवनिर्मित सीसी सड़क में फट गए दर्रे



लोक निर्माण विभाग की ओर से मिल्कीपुर  ब्लॉक क्षेत्र स्थित तेंधा अंजरौली संपर्क मार्ग पर मसेढ़ा गांव के पास जलभराव व कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीसी निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने के चलते निर्मित कराई जा रही सीसी रोड में निर्माण के साथ साथ दर्रे पड़कर सड़क फट जा रही है। घटिया निर्माण देख बिफरे ग्रामीणों ने सीसी निर्माण रुकवा कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मानक के अनुरूप सीसी निर्माण कराए जाने की मांग की है।

फैजाबाद रायबरेली मार्ग से होते हुए मिल्कीपुर अमानीगंज मार्ग को जोड़ने वाले तेन्धा अंजरौली संपर्क मार्ग पर पड़ने वाले मसेढ़ा और अंजरौली गांव में पर्याप्त कुशन न हो पाने के चलते मुख्य मार्ग पर कीचड़ एवं जलभराव हो जाता था जिसके शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की थी जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया और दोनों गांव अंजरौली एवं मसेढ़ा के आबादी भाग में क्रमशः 160 मीटर तथा 130 मीटर सीसी निर्माण कराए जाने का स्टीमेट पर आक्रमण करके स्वीकृति के लिए विभागीय उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया था लोक निर्माण विभाग द्वारा धन अवमुक्त किए जाने के बाद दोनों गांवों में अधिकृत ठेकेदार द्वारा सीसी निर्माण शुरू क्या गया जिसके क्रम में सीसी निर्माण में अत्यंत घटिया निर्माण सामग्री पर्वत के जाने के चलते आलम यह रहा कि जहां एक तरफ सीसी सड़क बनती जा रही है वहीं दूसरी और पीछे से बनाई गई सीसी सड़क में दर्रे फटते नजर आ रहे हैं। ठेकेदार का कारनामा देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क निर्माण कार्य बंद करवा दिया। मामले में हिंदुस्तान ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मेरे द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया है जहां शिकायत सही मिली है उन्होंने कहा कि ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि वह जिस सीसी सड़क के जिस भाग में सड़क फट गई है उसे तुड़वाकर पुनः निर्मित करा दे। फिलहाल ग्रामीणों में घटिया सीसी निर्माण को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जब तक मौके पर नहीं आएंगे तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

No comments