प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को समाप्त करने के लिए सभी का दायित्व है कि पर्यावरण का संरक्षण ----अमरेन्द्र प्रताप सिंह
HTN Live
सिधौली(सीतापुर )जीवन बचाए रखने के लिए पृथ्वी पर हमारी जो प्राकृतिक संपदा जल वायु मिटटी पेड़ पौधे का संरक्षण बहुत जरूरी है। यह बात पार्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल कसमंडा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को समाप्त करने के लिए सभी का दायित्व है कि पर्यावरण का संरक्षण करें ।पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और उन्होंने पृथ्वी बचाने के लिए स्लोगन के साथ साथ चित्र बनाकर संदेश दिया ।कार्यक्रम समन्वयक सत्य प्रकाश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब इतना स्वार्थी हो गए हैं कि अपने फायदे के लिए पेड़ पौधों को अंधाधुंध काट रहे हैं जिसका खामियाजा हमको भुगतना पड़ रहा है और यदि यही स्थिति रही आगे परिणाम अच्छे नहीं होंगे ।धरती को बचाने के लिए हम सब को आगे आकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने होंगे मशीनी युग के कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है ।जिसके कारण पृथ्वी पर गर्मी बढ़ रही है और वर्षा कम हो रही है ।हमको सरकार पर निर्भर ना हो करके खुद स्वयं पेड़ लगाने होंगे जिससे जीवन खुशहाल हो सके उन्होंने छात्रों से आग्रह किया एक पेड़ को गोद लो उसकी नियमित देखभाल करो और चिड़ियों के दाना पानी की व्यवस्था करो जल का दुरुपयोग ना करो क्योंकि हमें अपनी प्यारी पृथ्वी को भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहतर बनाना है। इस धरती मां के प्रति हम सब का यह बड़ा आभार होगा पृथ्वी पर हम सब का अस्तित्व बचा रहे इसके लिए यह बहुत जरूरी है ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments