Breaking News

मांग रहा इटियाथोक इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव ,व फ्लाई ओवर ब्रिज

HTN Live

रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️


इटियाथोक, गोंडा। रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर यहां की मुख्य जरूरत है। पुल के अभाव में जहां रेलवे ट्रैक पर कई लोगों की जानें जा चुकी है, वहीं इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पास बाबागंज रोड रेलवे क्रॉसिंग बाजार व ग्रामीण इलाकों के दो हिस्सों को आपस में जोड़ती भी है। दूसरी सबसे बड़ी बात रेलवे स्टेशन के उस पार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व ब्लॉक सहित तमाम आवासीय कालोनियाँ है। बाजार से जुड़े होने के चलते यहां के लोग हर रोज शहर आते जाते हैं। बाबागंज रोड सीधे गोंडा बलरामपुर रोड से आगे जाकर जुड़ती है। यहां आने वाले ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन सहित प्रतिदिन तमाम अन्य वाहन व लोंग क्रॉसिंग से होकर गुजरते हैं। जिस कारण यहां अक्सर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इतने व्यस्त क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव न होने से स्थानीय व क्षेत्रीय लोगों को दूर दराज रेल यात्रा करने हेतु काफी परेशानियाँ उठानी पड़ती है। हालांकि इस बाबत अरसा पूर्व में हुए जन आंदोलन के बाद सैकड़ों लोगों पर पुलिस की बर्बरता और मुकदमे बाजी की सौगात तो मिली मगर उक्त ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं हो सका। जिस बात को लेकर क्षेत्रीय जनता में आज भी दुख व मलाल है।

No comments