पीएम पर अभद्र टिप्पणी के लिए राहुल जनता से माफी मांगे : महेन्द्र नाथ पांडेय
HTN Live
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल करेंगे चंदौली में नामांकन
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर उच्चतम न्यायालय में मांगी गई क्षमा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यवक्त की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तथा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जिस तरह प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक तथा झूठे शब्दों का प्रयोग किया गया उससे देश की जनता बहुत आहत है। उन्हें देश की जनता से इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 24 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान, अनुपमा जायसवाल कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल तथा भोजपुरी कलाकार तथा आजमगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता 24 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन कार्यक्रम में चंदौली पहुंचेंगे।
No comments