Breaking News

संघर्षपूर्ण मुकाबले में मेरठ ने गाजियाबाद को हराकर जीता खिताब जेकेपी ट्राफी स्टेट प्राइजमनी क्रिकेट ट्राफी

HTN Live

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच माधव प्रताप सिंह की उम्दा बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठï 31 रन और महात्वपूर्ण तीन विकेट की बदौलत मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन ने गाजियाबाद को खिताबी मुकाबले के दौरान 4 रन से हराकर जेकेपी ट्राफी स्टेट प्राइजमनी क्रिकेट ट्राफी के खिताब पर कब्जा जमा लिया। 
इकाना इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में 173 रन के स्कोर पर सभी विकेट गवां दिये। मेरठ की ओपनिंग बल्लेबाजी की शुरुआत तो वैसे खराब रही। कप्तान उमंग शर्मा ने भले ही ओपनिंग करते हुए 20 रन बनाये हो मगर इनके साथ आये शिवम बंसल मात्र 6 रन के स्कोर पर आउट हो गये। पहले डॉन पर बल्ल्ेबाजी करने आये प्रियम गर्ग भी मात्र 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। ऐसे में माधव प्रताप सिंह ने टीम के खाते में सर्वाधिक 31 रन का अहम योगदान दिया। समीर रिजवी, आयुष वट्स और दीपक बाल्यान ने 24-24 रन बनाये। मंगेश यादव को तीन विकेट की सफलता मिली। हर्ष त्यागी और सुमित कुमार ने दो-दो विकेट की सफलता हासिल की। 
जवाबी बल्लेबाजी में गाजियाबाद 37.3 ओवर में संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए मात्र 169 रन बनाकर 4 रन से खिताब से चूक गया। इनकी ओर से हर्षित सेठी ने सर्वाधिक 41 रन का योगदान दिया। राहुल चोपड़ा ने 33 रन, पार्थ जैन ने 29 रन और राजा खान ने 23 रन जोड़े। माधव प्रताप सिंह और समीर चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट की सफलता हासिल की। 
मुख्य अतिथि एसबीआई की सीजीएम, सलोनी नारायण ने विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे। विजेता मेरठ टीम को एक लाख का नगद पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान की गाजियाबाद को 60 हजार का नगद पुरस्कार मिला। मेरठ के माधव प्रताप सिंह को 2100 रुपये का नगद मैन ऑफ द मैच पुरस्कार, मुरादाबाद के उवैस अहमद को सर्वश्रेष्ठï बल्लेबाज के रूप में 5000, मेरठ के माधव प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठï गेंदबाज के रूप में 5000 और मेरठ के शिवम बंसल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में 10,000 का नगद पुरस्कार मिला। इस मौके पर एसबीआई की सलोनी नारायण और उदय सिंन्हा मौजूद रहे।

No comments