Breaking News

मैन ऑफ द मैच विशाल रावत का हरफनमौला प्रदर्शन

HTN Live

कुहू स्पोट्र्स ने शकुम्बरी क्लब को 18 रन से दी शिकस्त
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विशाल रावत की उम्दा अर्धशतकीय पारी 81 रन और दो विकेट की बदौलत कुहू स्पोट्र्स ने शकुम्बरी क्लब को 18 रन से हराकर रंजना सिंह अण्डर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। 
मल्टी मैंदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुहू स्पोट्र्स ने 39.3 ओवर में 210 रन के स्कोर पर सभी विकेट गवां दिये। विशाल रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और तीन छक्कों की बदौलत सर्वश्रेष्ठï 81 रन का योगदान दिया। कृतु राज सिंह ने 23 रन जोड़े। दीपक गुप्ता को तीन विकेट, चन्द्रभान, विशाल कुमार और मनीश कश्यप को दो-दो विकेट की सफलता मिली। 

No comments