Breaking News

सोनी क्रिकेट अकादमी की छह विकेट से जीत

HTN Live


लखनऊ। शशांक शुक्ला के 33 रन और आयुष मिश्रा के 32 रन की बदौलत सोनी क्रिकेट अकादमी ने कल्याणपुर स्ट्राइकर को छह विकेट से हराकर बाबू बनारसीदास डी डिवीजन क्रिकेट लीग के अगले चरण में दस्तक दे दी।
पंडित रास बिहारी स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्याणपुर स्ट्राइकर ने 28.1 ओवर में 150 रन के स्कोर पर सभी विकेट गवां दिये। संतोष सिंह ने सर्वाधिक 47 रन जोड़े।  अविनाश श्रीवास्तव ने 15 रन को योगदान दिया। श्रीवांश सिंह और गौरव सिंह ने तीन-तीन विकेट की सफलता हासिल की। 
जवाबी बल्ल्ेबाजी में सोनी क्रिकेट अकादमी ने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। इनकी ओर से शशांक शक्ला ने सर्वाधिक 33 रन को योगदान दिया। आयुष मिश्रा ने 32 रन जोड़े। यशर्त निगम को दो विकेट की सफलता मिली। 

No comments