Breaking News

जलियांवाला के जख्मों के टीस से ही शहीद भगत सिंह और शाहिद उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों का जन्म हुआ : महापौर

HTN Live


महापौर ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की 100 वीं बरसी के शहीदों को किया नमन

आज दिनाँक 13/04/2019 को   महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं विधायक पंकज सिंह ने कैन्ट मंडल-1 की बैठक कर गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का आवाहन किया।

इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने जलियांवाला बाग के नरसंहार की 100वी बरसी पर शहीदों को नमन करने के पश्चात कहा कि 13 अप्रैल 1919 विश्व के इतिहास में सबसे बड़ा काला दिन हैं, इस दिन शांतिपूर्ण तरीके से विरोध सभा कर रहे निहत्थे और निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी गयी थी। उस नरसंहार को 100 बरस पूरे हो गए है, हर भारतीय का मन उस त्रासदी से आहत और ज्वलित है।
महापौर ने आगे कहा कि भारत मे बढ़ती क्रांतिकारी गतिविधियों के परेशान ब्रिटिश सरकार ने उसपर रोक लगाने और भारतीय के दमन के लिए *रॉलेक्ट एक्ट* पास कर दिया, इस एक्ट के माध्यम से किसी भी भारतीय को संदेह होने पर ही गिरिफ्तार किया जा सकता था या गुप्त मुकदमा चलाकर दंडित किया जा सकता था। भारतीयों ने इस एक्ट का जमकर विरोध किया पर इसे 21 मार्च 1919 को लागू कर दिया गया। इसके विरोध में पूरे भारत वर्ष में विरोध सभाएं हुए , पंजाब के अमृतसर में इसका प्रभाव विशेषकर देखा जा सकता था। उसी विरोध की कड़ी में जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे भारतीयों, जिसमें छोटे बड़े सभी उम्र के महिला पुरुष उपस्थित थे, पर जेनरल डायर ने गोलियां चलवा दी। बताते है कि की मात्र 10 मिनट में ही 1650 राउंड गोलियां भारतीयों के सीने पर चली। इसने पूरे भारत मे अंग्रेजों के अत्याचार पर भारतीयों में रोष पैदा कर दिया क्योंकि विरोध की बौखलाहट में अंग्रेज सरकार ने मानवता और सभ्यता की सारी हदें पार कर दी थी।
इसकी जख्मों के टीस से ही शहीद भगत सिंह और शाहिद उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों का जन्म हुआ जिन्होंने जंग ए आजादी की ज्वाला को और तेज कर दिया था।
महापौर ने आगे कहा कि *जेनरल डायर तो अंग्रेज था , लेकिन अपने ही लोगों पर गोलियां चलाने वाले सिपाही भारतीय थें। अगर उनमें राष्ट्र हित सर्वोपरि की भावना होती तो कतई अपने भारतीय भाइयों की नृशंस हत्या करने का साहस न करते।*
 *इसलिए आवश्यक है कि अपने सभी देशवासियों के अंदर राष्ट्रीयता की भावना जागृत रहे जिससे सभी भारतीय राष्ट्र के लिए एक सुर में खड़े हो सके। राष्ट्र हित सर्वोपरि की भावना को जागृत करने का काम हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 5 वर्षों में किया है ताकि हम पुनः ऐसी कोई गलती ना करें कि हमें वो गुलामी के दिन भविष्य में फिर कभी देखने पड़े।*
इसके अतिरिक्त महापौर ने कैन्ट विधानसभा के मंडल -1 के समस्त कार्यकर्ताओं से गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी को भारी मतों से विजयी बनाने का आवाहन किया।

भाजपा नेत्री रेशु भाटिया ने कहा कि मा० राजनाथ सिंह जी ने लखनऊ में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है, उन्होंने आगे कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपाई जी के पश्चात लखनऊ में सबसे ज्यादा कार्य आदरणीय राजनाथ सिंह जी के कार्यकाल में हुआ है।

इस मौके पर भाजपा नेता पंकज सिंह में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुटने का आव्हान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि आप सभी बूथ पर जाकर पन्ना प्रमुखों को सभी 60 लोगों से मुलाकात कर उनको मतदान स्थल पर लाकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भारी मतों से विजयी बनाए। इस मौके पर पंकज सिंह जी ने लखनऊ में विगट 5 सालो में गृहमंत्री जी द्वारा किये हुए कार्यो के विषय मे भी बताया।

इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, भाजपा नेता राकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री रेशु भाटिया सहित कैन्ट मंडल -1 के नेतागण उपस्थित रहें।

No comments