Breaking News

हैवान बने दरिंदों ने महिला को कुल्हाड़ी व ईट से उतारा मौत के घाट

HTN Live

रिपोर्ट नागेश्वर सिंह
इटियाथोक, गोंडा। गत शनिवार की शाम थाना क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत रानीपुर गांव में जमीनी रंजिश के चलते अपने ही खून के रिश्तो ने खेला खूनी खेल। प्राप्त सूचना व ग्रामीणों के अनुसार जहां दौलत के लालच में अंधे हो चुके व हैवान बने दरिंदों ने गीता देवी (35) वर्ष पत्नी रामतेज निवासी उपरोक्त की कुल्हाड़ी और ईट मार कर एक जघन्य हत्या को अंजाम दे डाला। इस हत्याकांड से जहां गांव में दहशत का माहौल है वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश भी व्याप्त है। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर यूपी डायल 100 व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली थाना उपरोक्त द्वारा मौका ए वारदात पर मय फोर्स सहित पहुंचकर दो हत्या अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। व शेष दो अपराधियों की तलाश में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी है। इसी के साथ - साथ आवश्यक कार्यवाही करते हुए लाश का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मृतका उपरोक्त के पिता सियाराम वर्मा पुत्र चिनगुद वर्मा निवासी पृथ्वीपाल गंज ग्रंट थाना धानेपुर की तरफ से थाना उपरोक्त पर लिखित तहरीर दी गई है। अपनी दी गई तहरीर में प्रार्थी ने गांव के ही नान बाबू उर्फ जेल बाबू पुत्र हीरालाल, जैसराज पुत्र हीरालाल, हीरालाल पुत्र फेरई, देवानंद पुत्र तुलाराम निवासी उपरोक्त के विरुद्ध अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। सियाराम वर्मा ने बताया कि मेरा दामाद  राम तेज सऊदी में रहकर नौकरी करता है।मेरी  पुत्री अपनी चार छोटी छोटी बच्चियों के साथ घर पर अकेली रहती थी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सभी हत्या अभियुक्त मृतका उपरोक्त  के देवर व श्वसुर बताए जाते हैं। ग्राम वासियों ने बताया कि आपसी जमीनी रंजिश व अदालत में चल रहे मुकदमे को लेकर इस हृदय विदारक व  दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक नामजद सभी अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पुलिस द्वारा पंजीकृत किया गया है।

No comments