Breaking News

बफर जोन में ऐक और युवा तेंदुए काशव बरामद शिकार की आशंका

HTN Live


आदेश शर्मा
जनपद लखीमपुर खीरी
दुधवा नेशनल पार्क के सपूर्ण नगर रेंज क्षेत्र में आज ऐक युवा तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है
बताते चले कि अभी मात्र लगभग दस दिन पूर्व दक्षिण खीरी वन प्रभाग की महेश पुर रेंज में रायपुर बीट के ग्राम शिवपुरी के पास जंगल से सटे खेत के किनारे शिकारियों द्वारा लगाए गए लोहे के तार के फंदे में फंस कर ऐक चार वर्षीय युवा टाइगर की मौत हो गई थी
कि आज पुनः सम्पूर्ण नगर रेंज में सुमेर नगर के पास विशुनपुरी में ताज़ा जुते खेत में युवा तेंदुए का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
खबर मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचने के लिए निकल पड़ने की सूचना मिल रही है
ग्रामीणों के अनुसार
तेंदुए के पैरों में गहरे घाव के निशान भी बताए जा रहे है
ग्रामीणों की माने तो ऐसा लगता था जैसे तेंदुए को शिकारियों ने कुडक्क में फंसा कर मारने के बाद वन विभाग से बचने के लिए लाकर फेंक दिया हो
अब तेंदुए की मौत का वास्तविक कारण तो वन विभाग की जांच के बाद ही पता चल पाएगा
इस ताज़ा घटना से वन विभाग की गश्त की पोल खुलती स्पष्ट नजर आती है
फिलहाल समाचार लिखने तक वन विभाग का कोई आला अफसर मौके पर नहीं पहुंचा बताया जा रहा है

No comments