Breaking News

राष्ट्र हित और लखनऊ हित मे कार्य करें लखनऊ नगर निगम के कर्मचारी : महापौर

                             HTN Live

आज दिनाँक 10/04/2019 को नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों को होली मिलन समारोह गोमतीनगर स्थित केंद्रीय कार्यशाला प्रांगण में सम्पन्न हुआ,

इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए लखनऊ हित और राष्ट्र हित मे कार्य करने का संदेश दिया।

इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कर्मचारियों को होली का संदेश देते हुए कहा कि नगर निगम, जलकल और केंद्रीय कार्यशाला के कर्मचारी नगर निगम परिवार का अभिन्न अंग है। सभी को मिलकर लखनऊ की जनता के हित में कार्य करना चाहिए। महापौर ने उपस्थित कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्र के हित में और लखनऊ के हित में, लखनऊ की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सुचिता और स्वच्छ्ता से कार्य करते हुए अपने दायित्वों को निभाये, जिससे जनता को लखनऊ नगर निगम पर गर्व हो सके।
साथ ही महापौर ने समस्त कर्मचारियों को शत प्रतिशत मतदान के लिए भी प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों का दायित्व है कि वो जलपान से पहले मतदान अवश्य करते हुए अपने परिवार और आस-पड़ोस में सभी का शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाये।

इस मौके पर महापौर संग आर०आर० प्रभारी राम नगीना त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० अरविंद राव, नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री कैसर रजा, पूर्व पार्षद शैलेंद्र तिवारी, केंद्रीय कार्यशाला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, महामंत्री राकेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

No comments