Breaking News

नगर निगम के एकमुश्त समाधान शिविर में जमा हुए 22,94,502 रुपये शहर के कई इलाकों में आज भी लगेंगे शिविर,मिलेगी छूट

HTN Live

लखनऊ। नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में एकमुश्त समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। बुधवार को भी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 293 भवन स्वामियों से कुल 22,94,502 रुपये गृह कर के रूप में जमा किये गये। नगर आयुक्त डॉ इन्द्र मणि त्रिपाठी के अनुसार 11 अपै्रल को राजधानी में प्रात: 9 से दोपहर दो बजे तक राम मोहन राय वार्ड के धेनूमति अपार्टमेन्ट, तिलक मार्ग, मौलावीगंज वार्ड के अमीनाबाद इण्टर कालेज,
गोलागंज वार्ड के सफिया नार्सिग होम, मालवीय नगर के राधाकृष्ण मंदिर,  मोतीझील, जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मडिय़ांव गाँव पार्षद कार्यालय के पास, 
लाला लाजपत राय वार्ड  के महावीर इंटर कॉलेज कुर्सी रोड, चिनहट प्रथम वार्ड के रामलीला मैदान चिनहट बाजार, चिनहट द्वितीय वार्ड के ओमेक्स हाईट विभूतिखंड,
राजीव गांधी द्वितीय वार्ड के रामभवन विरामखण्ड, पेपरमिल वार्ड के विश्वासखंड,
बाबू कुंज बिहारी लाल वार्ड के बच्चन आटा चक्की, छोटा बरहा, आलमनगर वार्ड के पुराना हनुमान मंदिर पारा गांव, कन्हैया माधौपुर-द्वितीय वार्ड के फरीदीपुर मोड़ माधवपुर, शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के आरके पैलेस निकट भुईयन देवी मंदिर, 
शहीद भगत सिंह वार्ड के अम्बेडकर चैराहा तकरोही, इब्राहिमपुर प्रथम के सामुदायिक केन्द्र रेवतापुर में शिविर का आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार कैम्प स्थलों के अतिरिक्त जोनल कार्यालयों में भी कर जमा होगा तथा भवन स्वामी नगर निगम लखनऊ की वेबसाइट पर ऑनलाइन गृहकर भी जमा कर सकते हैं।

No comments