चौैथे चरण के चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी
HTN Live
केन्द्रीय मंत्रियों की फौज उतारी, आज कई जिलों में ताबड़तोड़ जनसभाएं
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने चौथे चरण के चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी नेतृत्व ने अपने मंत्रियों की फौज उतार कर माहौल को भाजपामय बनाने के लिए मुहिम और तेज कर दी है। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती मंगलचार को रायबरेली व लखनऊ में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। उमा भारती दोपहर 12 बजे अवधेश्वर विद्यालय गुरबक्श सिंह चौराहा हरचंद्रपुर, रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद सायं 5 बजे नाका हिन्डोला चौराहा लखनऊ तथा सायं 7 बजे बुधेश्वर चौराहा में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
इसके अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल व प्रदेश सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल सुबह 11 बजे जिला कारागार के सामने, सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाहजहांपुर, लखीमपुर, बाराबंकी, मोहनलालगंज व लखनऊ लोकसभाओं में चुनावी जनसभाओं में भाग लेंगे। मौर्य सुबह 11 बजे काकोरी शहीद इंटर कालेज मैदान, जलालाबाद शाहजहांपुर में भाजपा प्रत्याशी अरूण सागर तथा दोपहर 12:30 बजे सुंदरबल राइस मिल मैदान लखीमपुर खीरी में भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:30 बजे किश्ती कोल्ड स्टोरेज के सामने मैदान कुर्सी बाराबंकी में भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र रावत एवं दोहपर 3 बजे मलिहाबाद जिला सहकारी बैंक मैदान लखनऊ में कौशल किशोर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मौर्य सायं 6:30 बजे खदरा चुंगी में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन जनसभा में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव दोपहर 2 बजे सिनेमा हाल के निकट बगीचा सादात गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
No comments