Breaking News

भाजपा की जीत से मजबूत होंगे नरेंद्र मोदी, विनय कटियार

HTN Live


रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️

गोण्डा। सोमवार को भाजपा द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य  अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री विनय कटियार एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी मौजूद रहे। अपने उद्बोधन में विनय कटियार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले पूर्ण रूप से गुंडाराज था।
वर्तमान में यह स्थिति है कि जितने भी गुंडा-माफिया, अपराधी उत्तर प्रदेश के थे, वह सब जेल में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वे पूर्ण रूप से जानते हैं कि यदि मैं बाहर आया तो भाजपा की भ्रष्टाचार विरोधी, गुंडा माफिया विरोधी सरकार हमें रहने नहीं देगी। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का बखान करते हुए बताया कि हमारी ही सरकार ऐसी है जो किसानों के लिए सम्मान निधि, गरीब परिवारों के लिए आयुष्मान योजना के अंतर्गत नि:शुल्क उपचार व्यवस्था, उज्जवला योजना के अंतर्गत नि:शुल्क गैस वितरण, स्वच्छता अभियान के तहत तमाम शौचालयों के निर्माण के प्रति लोगों को जागरुक करना व प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराया।

No comments