Breaking News

रोड नही तो वोट नही

HTN Live


विमल शर्मा /आदेश शर्मा

जनपद  लखीमपुर खीरी के जहानी खेडा पिहानी मार्ग हरदोई जाने वाले सत्रह किमी लम्बे मार्ग की दुर्दशा को लेकर हरदोई के साती नगर  मे आज सैकडो ग्रामीणो ने जिसमे लखीमपुर खीरी के ग्रामीण व हरदोई के पडोसी ग्रामो के ग्रामीण सामिल थे ने इस दो जिलो को जोडने वाले अतिमहत्व पूर्ण  सडक के प्रति उदासीनता दर्शाने वाले  जन प्रतिनिधियों की कार्यशैली से नाराज होकर रोड नहीं तो वोट नही के नारों के साथ इस रोड के किनारे पडने वाले गावो मे सडक का पुर्निमाण नही कराये जाने पर चुनाव वहिष्कार की धमकी दी है
साती नगर के युवा समाजसेवी श्यामू शुक्ला का आरोप है कि इस इलाके के भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने इस महत्व पूर्ण मार्ग की जर्जरता देखने के बाबजूद कोरे आश्वासन के सिवा कुछ नही किया
न सरकार ने ही सडक के गड्ढे भरवाये
आये दिन राहगीर दो पहिया वाहन इस जर्जर सडक के गड्ढो की चपेट मे आकर दुरघटना ग्रस्त हो कर अपना इलाज कराये जाने को अभिशापित हैं
राहुल मिश्रा ने कहा है कि जब तक सडक का पुनर्निमाण नही होता वह सब मिलकर चुनावो का वहिष्कार करेंगे

No comments