बाघो व अन्य वन्य जीवो की हत्या कर उनकी खाल मांस का व्यापार करने वाला इंटरपोल द्वारा सूचीबद्ध अन्तर्राष्ट्रीय दुर्दांत शिकारी व वन माफिया सरगना लम्बू गिरफ्तार
HTN Live
नेपाल व भारत मे दर्ज है कई वन्य अपराधो के केस
दुधवा टाइगर रिजर्व की टीम की बडी कामयाबी
आदेश शर्मा
जनपद लखीमपुर खीरी
पलिया कलां ( खीरी) दिनांक 7 अप्रैल को दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन प्रभाग की पलिया रेंज के वन कर्मियों को उस समय एक कामयावी मिल ही गयी जब वन कर्मियो को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि संगठित वन अपराध गिरोह का सरगना और पेशेवर चोर शिकारी फरियाद उर्फ लंबू अपने साथी रिजवान उर्फ बंगाली के साथ वन्य जीव (बाघ) के अंगों की तस्करी करने हेतु कुछ माल बाघ की हड्डियां का सेम्पल लेकर किसी तस्कर गिरोह के पास बाघ की हड्डियों का सौदा करने के उद्देश्य से सायंकाल बम नगर चौराहे से गुजरने वाला है
जानकारी के अनुसार संबंधित वन कर्मियों नें बम नगर चौराहे से सुमेर नगर मार्ग पर नाकाबंदी कर दी जिसके फलस्वरूप फरियाद वन कर्मियों की गिरफ्त में आ गया जबकि लम्बू का साथी रिजवान मौके से भागने में सफल रहा । तलाशी के दौरान फरियाद के पास से एक प्लास्टिक का थैला बरामद हुआ जिसमें बाघ की 5 हड्डियां थी
संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ वन्यजीव तस्करी के संबंध में एच-2 केस जारी कर अभियुक्त फरियाद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वन विभाग के सूत्रो की माने तो फरियाद के अन्य सहयोगियों की भी पहचान कर ली गई है तथा उनकी तलाश जारी है फरियाद उर्फ लंबू ग्राम नहरोसा जिला लखीमपुर खीरी का निवासी है। जिसके विरुद्ध बाघ के शिकार तथा तस्करी के 11 मामले दर्ज है जिस में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 06 नेपाल में दर्ज 05 मामले शामिल है दुधवा टाइगर रिजर्व की टीम के साथ साथ नेपाल सीआईबी, उत्तर प्रदेश एसटीएफ ,डब्लूसीसीबी भारत सरकार को भी इस कुख्यात अपराधी की तलाश काफी समय से थी। फरियाद उर्फ लम्बू को इंटरपोल द्वारा भी संगठित वन अपराध के संबंध में चिन्हित किया जा चुका है। दुधवा टाइगर रिजर्व की टीम उपरोक्त एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर संगठित वन अपराधियों पर पिछले 6 माह से काम कर रही थी तथा फरियाद व उसके अन्य सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी। इसी क्रम में शारदा नदी के किनारे जंगलों में 30 -40 वर्षों से लगने वाले अवैध गौढ़ियां जिनमें गौढीमालिकों के संरक्छन मे रह कर फरियाद व उसके सहयोगी वन्य जीवो का शिकार करते तथा संरक्षण प्राप्त कर वास करते थे इसकी जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने गौढीमालिकों को कई बार वन भूमि खाली कर गौढी अनयत्र ले जाने की चेतावनी दी
पर दबंग गौढीमालिकों ने जब कई बार की चेतावनियों को अनदेखा कर वन भूमि से से अपनी अबैध गौढियां नहीं हटाईं तब इसी वर्ष वन विभाग ने कार्यवाही कर जबरन गौढियां हटवा कर इन चोर शिकारियो के ठिकाने खत्म कराने मे सफलता प्राप्त की
उन्हें खाली कराया गया
फरियाद उर्फ लम्बू नेपाल के गिरोहों को माल बेचता था। पीलीभीत में शिकार के प्रकरण में उसने वर्ष 2014 में न्यायालय में प्रत्यार्पण किया था तथा एक वर्ष जेल में रहा। पूछताछ में प्राप्त जानकारी के अनुसार वह जमानत पर बाहर आने के बाद भी बाघ के शिकार व तस्करी में लिप्त रहा। फरियाद के ऊपर पुलिस ने गुंडा एक्ट भी तामिल कराया था और वह अन्य कई प्रकार के अपराधों में भी शामिल रहा है। पिछले कई महीनों से वह इंडो नेपाल बॉर्डर के दोनों तरफ छुपकर गिरोह चला रहा था। गिरफ्तारी के वक्त फरियाद बाघ की हड्डियों का नमूना लेकर नेपाली खरीदार से डील करने जा रहा था। प्रभागीय वन अधिकारी उत्तर की वन प्रभाग उपनिदेशक बफर जोन दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर एवं फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार लम्बू की गिरफ्तारी के बाद अब उसके फरार साथियों को भी शीघ्र दबोच कर जेल पहुंचाया जायेगा

No comments