Breaking News

नेवल एनसीसी के पक्ष में उतरा हमराह एक्स कैडेट सेवा संस्थान मांगों को लेकर गांधी प्रतिमा पर दिया धरना, किया प्रदर्शन

HTN Live


लखनऊ। बुधवार को हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान ने 3 यूपी नेवल एनसीसी को स्थानान्तरित करके गोरखपुर या अयोध्या ले जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पूर्व कैडेटों के साथ हजरतगंज के गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया। सेवा संस्थान ने अपनी मांगों में कहा है कि हम 400 नेवल एनसीसी कैडेट का भविष्य बर्बाद नहीं होंने देंगे।  अजीत सिंह ने बताया कि 3 यूपी नेवल एनसीसी जो 55 वर्षों से लखनऊ में संचालित हो रही है और 3 यूपी नेवल एनण्सीण्सी ने कई मौकों पर लखनऊ ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश को सम्मान दिलाया है। इसके बावजूद लखनऊ के से 3 यूपी नेवल एनसीसी को हटाने का प्रयास जो एनसीसी मुख्यालय उत्तर प्रदेश कर रहा है यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
प्रदर्शन के दौरान संस्थान के संस्थापक व पूर्व एनसीसी कैडेट अजीत सिंह ने कहा कि अगर लखनऊ में गोमती नदी का जल स्तर गिर रहा है तो यह बहुत ही दयनीय और सोचनीय  विषय है, उन्होंने कहा कि जलीय जीवों के साथ मानव जीवन के लिए गोमती नदी का पानी जीवनदायिनी है। अगर गोमती नदी का पानी इतना कम है तो अब तक एनसीसी प्रशासन ने क्यों नहीं सिंचाई विभाग को इसकी पूर्व सूचना दी और अगर गोमती नदी के जल स्तर गिरने की वजह से 3 यूपी नेवल एनसीसी को हटाया जा रहा है। अजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब एक सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है, क्योंकि वर्ष 2013 में एनसीसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ से एनसीसी दिवस को हटाया था, उसी साजिश के तहत वर्ष 2016 में आईजीसी को हटाकर गाजियाबाद कर दिया गया है। जबकि एनसीसी दिवस पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और तत्कालीन मुख्यमंत्री एनसीसी दिवस के मुख्य अतिथि होते थे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसी साजिश के तहत 3 यूपी नेवल एनसीसी विंग को हटाने की साजिश रची गयी है। जिसे संस्थान बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लडऩे के लिए पूर्व एनसीसी कैडेट तैयार हैं।
वहीं हमराह संस्थान के सचिव ज्ञानेश पाल ने कहा कि लखनऊ की आन बान व शान 3 यूपी नेवल एनसीण्सी विंग को नही हटने दिया जायेगा। छात्र सभा अध्यक्षध्पूर्व एनसीसी कैडेट रातेन्द्र सिंह ने कहा कि बेकसूर नेवल के वे 400 कैडेट जो एनसीसी कर रहे हैं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जायेगा।  अगर जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर जाने से कोई नहीं रोक सकता है। 
वहीं हमराह संस्थान के मीडिया प्रभारी अंकुर दीक्षित ने कहा कि मुस्कुराइये कि आप लखनऊ में हैं लेकिन तमीज और तहजीब के शहर लखनऊ की आबो हवा को उत्तर प्रदेश एनसीसी मुुख्यालय खराब करने का प्रयास कर रहा है। हमराह संस्थान के संयोजक सहर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि 3 यूपी नेवल एनसीसी के पास जो बोट हैं क्या वह सही है, उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक 15 सालों सेे लेकर अब तक कोई भी बेलर बोट नहीं खरीदी गयी, पुरानी बोट में छेद हैं। इससे कोइ्र भी अनहोनी हो सकती है। प्रदर्शन में अजय सिंह उपाध्यक्ष, जेपी द्विवेदी कोआर्डिनेटर, राकेश, प्रशान्त तिवारी संयुक्त सचिव, हर्षित श्रीवास्तव, अनुमोदित मिश्रा, अरविन्द तिवारी, कृष्ण कुमार अंशु कश्यप, विजय तिवारी, विशाल शर्मा, मोहम्मद रोमान, इजहार अहमद के अलावा कई पूर्व एनसीसी कैडेट व समाजसेवी उपस्थित रहे।

No comments