दस्यु सरगना रहे मलखान सिंह भी धौरहरा लोक सभा सीट से लड़ेंगे चुनाव शिव पाल सा यादव ने दिया टिकट
HTN Live
आदेश शर्मा
जनपद लखीम पुर खीरी
बीस साल चम्बल के जंगल मे दस्यु सरगना रहे मलखान सिंह को पीएसपी लोहिया ने 29 धौरहरा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। 75 वर्षीय सिंह ने आज खुल कर बात की। कहा अन्याय के खिलाफ संघर्ष के चलते 18 वर्ष की आयु में उन्हें चम्बल जाना पड़ा। 1982 में सीएम एमपी अर्जुन सिंह के समक्ष 110 लोगो के साथ सरेंडर किया। इंदिरा जी पीएम थीं, उनकी भी इजाजत थी। भिंड के मूल निवासी मलखान अब ग्वालियर में रहते हैं।वह अशिक्षित हैं। देश के लिए वह जान दे सकते हैं।वह क्षत्री समाज के संरक्षक भी हैं।2009 में प्रचार कर जितिन प्रसाद को धौरहरा से जितवाया था। कहा कि राम जानते नही मंदिर रोज बनता है। यह उनका बीजेपी पर तंज था। मलखान ने कहा कि धौरहरा में नया इतिहास रचा जाएगा। वह जीते तो अन्याय नही होने देंगे। पीस पार्टी का भी समर्थन है। जब उनसे पीएम के बारे में बोलने के लिए कहा गया तो बोले बड़े बड़े साड़ लड़ रहे है वो तो तमाशबीन हैं। मलखान ने कहा कि वह बहन बेटी के सामने अदब से झुक कर निकलते हैं। पीएसपी लोहिया मंदिर की बात नही करती इसलिए इस पार्टी से टिकट लिया है।

No comments