Breaking News

पहले चायवाला अब चौकीदार, भाजपा का जनता को धोखा देने का नया तरीका: अखिलेश

HTN Live


डा.अम्बेडकर का संविधान नहीं होता तो बाबा भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाते, मठ में ही रह जाते
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग जनता को धोखा देने के नए-नए तरीके खोजते रहते है। पिछले चुनाव में चायवाला बनकर धोखा दिया अब चौकीदार बन गए हंै। उन्होंने कहा जनता का पता चल गया कि उनकी चाय खराब थी, तो अब चौकीदार बनकर धोखा देने आ गए। देश को ऐसा चौकीदार नहीं चाहिए, जिसने देश की जनता का पैसा लेने वाले उद्योगपतियों को भाग जाने दिया। नोटबंदी के समय देश की गरीब जनता और व्यापारियों सबका पैसा जमा करा लिया। जब पैसा बैकों में आ गया तो, इन्हीं के लोग पैसा लेकर विदेश भाग गए। श्री यादव ने कहा कि जनता तो तीन-चार बड़े उद्योगपतियों के नाम जानती है, जबकि देश के 36 हजार उद्योगपति भारत छोड़कर चले गए। क्या ऐसे ही कालाधन लाने की बात कह रहे थे। अब भाजपा के लोग कालाधन और भ्रष्टïाचार पर नहीं बोलते। लखीमपुर खीरी और सीतापुर में गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे तीन दलों के गठबंधन को मिलावट बता रहे हैं तो वे बताएं कि उनका देश भर में 38 दलों का गठबंधन क्या है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन विचारों का मेल है। यह गरीबों, किसानों का जिन्हें अब तक सम्मान नहीं मिल पाया, उनका जमींनी गठबंधन हैं। गठबंधन के  डर से भाजपा नेताओं की भाषा बदल गयी है। उनके मुद्दों को पता ही नहीं है। वे यह बताना भूल गए हैं कि पांच साल में क्या काम किया। श्री यादव ने कहा कि भाजपा क ो जनता के सामने पांच साल की केन्द्र सरकार और दो साल की राज्य सरकार का हिसाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसानों की आय दुगनी करेंगे और फसल की डेढ़ गुनी क ीमत देंगे। लेकिन भाजपा ने हमारे अन्नदाता की कैसी हालत बना दी है। खेती और किसानी देश और प्रदेश की आत्मा हैं। भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए। न कर्जमाफी की और न फसलों की कीमत दी। गन्ना किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान 14 दिन में कराने के लिए कहा था, किसान भटक रहा लेकिन सरकार ने भुगतान नहीं कराया। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली वाली सरकार तो बहुत चमत्कारी है। यूरिया और अन्य खादों की बोरी से पांच किलो खाद कम कर दी। क्यों कम की। यह चोरी क्यों हुई सरकार ने नहीं बताया। छुट्टïा जानवर फसलों को बर्बाद करते रहे। सरकार सोती रही। किसान की फसल बर्बाद होती रही। किसान अपने खेतों को चौकीदार बनकर रह गया लेकिन फिर भी फसल नहीं बचा पाया। कई जगह किसानों को अपमानित होना पड़ा है। यह चुनाव इस सरकार से हिसाब-किताब करने का भी है। श्री यादव ने कहा कि हम बाबा मुख्यमंत्री से सवाल पूछते है तो वे हमें कहते हैं कि संविधान नहीं होता तो भैंस चरा रहे होते। हमारे साथ तो खेती करने वाले और भेड़-बकरी चराने से लेकर तमाम लोग होते लेकिन संविधान और लोकतंत्र नहीं होता तो बाबा जी भी इस कुर्सी पर नहीं होते। उन्हें भी मठ में रहना पड़ता। श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग का चाहिए कि बाबा मुख्यमंत्री को भाषण के लिए अलग से कोर्स कराए। नहीं तो ऐसे ही अनाप-सनाप बोलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा यह सब ध्यान हटाने के लिए करती है। यह जुमलेबाजों की पार्टी है। भाजपा भयंकर जुमलेबाज पार्टी है। हमेशा नया-नया जुमला गढ़ते रहते हैं। कोई वादा पूरा नही किया। हमारी देखा देखी लैपटाप देने का वादा कर दिए। हमने तो छात्रों को 18 लाख लैपटाप बांटे, उन्होंने एक भी लैपटाप नहीं दिए। लखीमपुर में मंच पर लखीमपुर की सपा प्रत्याशी पूर्वी वर्मा और धौरहरा से बसपा प्रत्याशी अरशद अहमद सिद्दीकी। सीतापुर में बसपा प्रत्याशी नकुल दूबे ने जनसभा को संबोधित किया। 

गठबंधन टूटने का सपने देखना छोड़ दें, मोदी ने प्रधानमंत्री पद का स्तर बहुत गिरा दिया:अखिलेश
अखिलेश यादव पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा क्या प्रधानमंत्री का यही स्तर है। प्रधानमंत्री पद पर इतनी गिरावट कभी नहीं आयी थी। उन्होंने कहा कि जो कह रहे हैं कि गठबंधन 23 मई के बाद टूट जाएगा, वे सपना देखना छोड़ दें। सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन संविधान बचाने और गरीबों को सम्मान और अधिकार दिलाने का गठबंधन है। यह गठबंधन दिल से बनाया गया है। यह टूटने वाला नहीं है। श्री यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि ये वही लोग है जो गरीबों की गिनती नहीं कराना चाहते। अधिकार नहीं देना चाहते। हमें आपस में लड़ देते हैं। श्री यादव ने कहा कि यह गठबंधन गरीबों क ो जनसंख्या के अनुपात में हक और सम्मान दिलाएगा। महागठबंधन नई सरकार और नया प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। पुराने पीएम को सब जान गए। ये चौकीदार हमारे आपके नहीं। बड़े लोगों के चौकीदार है। जनता को तय करना होगा कि चौकीदार चाहिए या प्रधानमंत्री। प्रचारमंत्री चाहिए या सच्चा प्रधानमंत्री। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को पांच साल पीछे कर दिया। ये भारत को नया नहीं बना सकते। 
-- 

No comments