Breaking News

सूखे हैण्डपम्पों पर मेयर ने जाहिर की नाराजगी

HTN Live



जीएम जलकल को दिए निर्देश, जोनवार दुरुस्त हों हैण्डपम्प
लखनऊ। राजधानी के अधिकांश इलाकों में लगे हैण्डपम्प खराब हैं। लोग पीने के पानी तक के लिए तरस रहे हैं। मेयर और नगर आयुक्त से लगातार शिकायत होने के बाद गुरुवार को मेयर ने नाराजगी जाहिर करते हुए जीएम जलकल को निर्देश दिये हैं कि शहर के विभिन्न जोन में लगे हैण्डपम्प को शाीघ्र ही दुरुस्त किये जायें जिसे कि गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत न हो। 
मेयर संयुक्ता भाटिया ने जलकल के महाप्रबंधक एसके वर्मा को पत्र लिखकर खराब हैंडपंपों को जोनवार गैंग लगाकर उनकी मरम्मत करवाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही मेयर ने लखनऊ नगर निगम सीमा में लगे सभी हैंडपंपों को चालू अथवा खराब स्थिति की सूची अपने कैम्प कार्यलय भी तलब की। मेयर ने जीएम को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जलत्रोत मई-जून माह की भीषण गर्मी से पहले की ठीक करा लिए जायें, जिससे आने वाली भीषण गर्मी में जनता को जलसंकट का सामना न करना पड़े।

No comments