Breaking News

पानी की तलाश में भटक रहे वन्य जीव दुधवा की मुख्य जीवन दायिनी सुहेली नदी सूखे नाले में बदलने से वन्य जीवन पर असर

HTN Live

दुधवा टाइगर रिजर्व के दुर्लभ जीव-जंतुओं के लिए वरदान कही जानेवाली सुहेली नदी इन दिनों सूख कर नाले में तब्दील हो गई है

आदेश शर्मा
जनपद लखीमपुर खीरी

पलिया कलां
भारतनेपाल सीमा से सटे जनपद लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क के अंदर मौसम में जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है पार्क के ताल तलैया सूख रहे हैं। इसके चलते वन्य जीव आबादी की ओर अपना रूख कर रहे हैं। वन्य जीवों की आबादी में पहुंचने से लोग भयभीत हैं जंगल से सटे नागरिक इलाको मे आये दिन खेतो मे वने पम्प हाउसो नालियो व गड्ढो मे भरे पानी के पास हिंसक वन्यजीवो के पैरो के निशान मिलने प्रारम्भ होने के साथ ही ग्रामीणो मे  दहशत व्याप्त होने के साथ वन्य जीव मानव संघर्ष की घटनाओ का भय बढ गया है   कि ये वन्य जीव पता नहीं किस समय किस घर पर या किसान या राहगीर पर हमला कर दें। दुधवा टाइगर रिजर्व के दुर्लभ जीव-जंतुओं के लिए वरदान कही जानेवाली सुहेली नदी इन दिनों सूख कर नाले में तब्दील हो गई है। इसके चलते जंगल के जीवों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। इस दौरान कई भटकते जानवर शिकारियों के चंगुल में भी फंस रहे हैं।दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बहने वाली सुहेली नदी इस समय एकदम सूखी पड़ी है। दूर-दूर तक पानी का नामोनिशान नहीं है। ऐसे में गर्मी की तपिश से बेहाल पार्क के वन्य जीव-जंतुओं को जान के लाले पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं यह जानवर पानी की तलाश में जब जंगल से बाहर निकलते हैं तो किसी न किसी बेरहम शिकारी के हत्थे चढ़ जाते है।


आपको बता दें कि इस प्रचंड गर्मी में दोपहर में सड़कों व बाजारों में सन्नाटा का आलम दिखाई पड़ रहा है कि जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से निकल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दुधवा जंगल में वन्य जीवों के पीने के पानी की बढ़ी समस्या है। जहां नदी नालों के अलावा अन्य जल स्रोत के सूख जाने से वन्य जीव गांवों में पहुंच रहे हैं। जंगली जानवर थारू गांवों में पहुंच कर पानी व खाने के सामान से अपनी भूंख प्यास मिटाने का प्रयास करने लगे है जहां इन्हे पालतू कुत्तो के हमलो का भी खतरा मडराने लगा  मौत का खतरा
जंगल मे पानी के श्रोतो पर कब्जे को लेकर बडे विडाल वंशीय जानवरो बाघ तेंदुओ मे आपसी खतरनाक लडाई के आसार बढे
अभी सप्ताह पूर्व ऐसी ही एक जंग मे दुधवा नेशनल पार्क मे दुधवा रेलवे स्टेशन के करीब एक किलोमीटर पर ही रेल लाइन के किनारे दस वर्षीय टाईगर का शव मिलने से पूरा पार्क प्रसाशन हिल कर रह गया था ।

No comments