Breaking News

मतदाताओ के लिए आवासीय महासमिति ने चलाया जागरूकता अभियान

HTN Live

धीरेन्द्र मिश्रा संवाददाता
(लखनऊ) शहर मे हर तरफ सिर्फ एक ही चर्चे है चारो तरफ लोग मतदान के लिए एक दूसरे को जागरूक कर रहे है तो वही पर इंदिरा नगर आवासीय महासमिति  के तत्वाधान मे भी मतदाताओ के लिए मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान की शुरूआत अरविन्दो पार्क से सेक्टर 9,10,11,14 की तरफ निकलते हुए वापस अरविन्दो पार्क तक अभियान चलाकर लोगो को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।

इस अभियान मे बच्चो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे पर्णिका श्रीवास्तव और बागीसा ने लोगो से अपील की कि वह घरो से निकलकर वोट देने जरूर जाए। इस अभियान मे कार्यक्रम के संयोजक सुशील कुमार बच्चा,दिनेश खरे,अजय पाल सिंह,गंगा शरन श्रीवास्तव,नितिन सिंह पटेल,ब्रजेश श्रीवास्तव,सरिता वर्मा,ए0 के0 सिंह,हरिशंकर वर्मा,सुभाष वर्मा,सविता शुक्ला,नरेश त्रिवेदी,विनोद पाण्डेय,पी0 के0 जैन,सुधा सिंह,रागिनी श्रीवास्तव,क्रीती पंत के साथ साथ सैकड़ो लोगो ने इस अभियान मे हिस्सा लिया।

No comments