यूपी डायल 100 की पीआरबी 0867 की टीम ने बुजुर्ग मां-बाप को मारने पीटने के आरोपी शराबी युवक को किया गिरफ्तार।
HTN Live
रिपोर्ट नागेश्वर सिंह ✍️
धानेपुर ,गोंडा। मन बढ़ बेटे ने बुजुर्ग दंपत्ति को दी मारने पीटने की धमकी,व यूपी डायल 100 की टीम पीआरबी 0 867 के अथक प्रयासों द्वारा मामला हुआ शांत। आरोपी गिरफ्तार व थाने के सुपुर्द। बता दें कि पीआरबी 0867 टीम को गत दिवस आधी रात के करीब कालर सोनू मिश्र पुत्र छुटकू मिश्र निवासी बरई पारा द्वारा इस बात की सूचना इवेंट नंबर 2125 पर दी गई कि वर्तमान में हम तीन भाई हैं। जिनमें दो भाई लुधियाना में रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य कर रहे हैं। जबकि बड़े भाई साधु मिश्र घर पर ही मौजूद है, और शराब के नशे में धुत होकर मां बाप को मारने पीटने पर आमादा है। इसी के साथ ही प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रहे हैं, इस बात की सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम के सदस्य सीपीडीएम सिंह प्रभारी एससीपी जयराम यादव व चालक एचडी राम ललन तिवारी ने आनन फानन में मौका ए वारदात पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मौके पर गाली गुप्ता दे रहे आरोपी युवक व शराबी उपरोक्त को लाख समझाने बुझाने के बावजूद भी ना मानने की दशा में टीम उपरोक्त द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाई हेतु प्राप्त सूचना
के अनुसार थाना उपरोक्त के सुपुर्दगी में कर दिया गया है।जिस बात की चर्चा व सराहना क्षेत्रीय जनता द्बारा की जा रही है।

No comments