सेवानिवृत्त तिथि के बाद भी 10 माह अवर अभियंता ने की नौकरी चरित्र पंजिका में हेराफेरी करने का लगा आरोप
HTN Live
हुसैनगंज पुलिस ने तत्काली अवर अभियंता के खिलाफ दज्र की रिपोर्ट
लखनऊ, 13 अप्रैल।
सिंचाई एवं जल संस्थान विभाग में कार्यरत एक अवर अभियंता पर सेवानिवृत्त के बाद भी चरित्र पंजिका में हेरफेर कर 10 माह तक नौकरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में अब सहायक अभियंता ने हसुैनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है।
सिंचाई एवं जल संस्थान के लखनऊ खण्ड शारदा नहर में दीनानाथ मौर्य सहायक अभियंता चतुर्थ के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को उन्होंने हुसैनगंज पुलिस से एक लिखित शिकायत की। शिकायत में आरोप है कि अधीक्षण अभियंता मूल्य नियंत्रण प्रकोष्ठ कार्यालय प्रमुख अभियंता सिंचाई एवं जल संस्थान विभाग में सोहनलाल तत्कालीन अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी चरित्र पंजिका के अनुसार उनकी जन्मतिथि 22 जुलाई वर्ष 1953 है। जिसके हिसाब से उनको 31 जुलाई वर्ष 2013 को सेवानिवृत्त होना था। आरोप है कि इस बीच अवन अभियंता ने अपनी चरित्र पंजिका ने 2009-2010 और 2010-2011 मेें अपनी जन्मतिथि 22 जुलाई वर्ष 1956 लिखी और खुद हस्ताक्षर भी किये। इसके बाद 2011-2012 में उन्होंने फिर अपनी चरित्र पंजिका ने अपनी जन्मतिथि 22 मार्च वर्ष 1956 दर्शायी। इस तरह अवन अभियंता ने सेवानिवृत्त होने के बावजूद भी गलत ढंग से 10 माह तक सरकारी नौकरी की और सरकारी लाभ भी उठाया। इसके बाद जांच अनुभाग ने जब अवर अभियंता की चरित्र पंजिका की जांच की तो इस जालसाजी का पता लगा। विभगीय जांच के बाद अब इस मामले में तत्कालीन अवर अभियंता होटल विश्वनाथ के सामने चारबाग निवासी सोहनलाल के खिलाफ हुसैनगंज कोतवाली में धोखाधड़ी और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

No comments