Breaking News

दबंगों ने चार बहनों से बीच सड़क पर की छेडख़ानी पीछा करते हुए घर तक पहुंचे आरोपी

HTN Live


विरोध पर घर में घुसकर की मारपीट
आशियाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

लखनऊ, 2 मार्च।
आशियाना इलाके में शुक्रवार की रात शादी समारोह से लौट रही चार सगी बहनों के साथ मोहल्ले के रहने वाले चार शोहदों ने छेडख़ानी की और पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गये। युवतियों ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और धमकी भी दी। इस मामले में युवतियों की मां ने आरोपियों के खिलाफ आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। 
आशियाना के फिरंगीखेड़ा मोहल्ले में एक महिला अपने परिवार संग रहती है। महिला का कहना है कि शुक्रवार को उनकी चार बेटियां मोहल्ले में ही एक शादी समारोह मेें शामिल होने के लिए गयी थीं। रात करीब 11 बजे चारों बहनें वापस घर लौट रही थीं। रास्ते में मोहल्ले के रहने वाले दबंग विक्की, उसके भाई शनि और चरशू व उसके भाई कद्दू ने युवतियों के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। आरोपी युवतियों का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गये। घर पहुंचकर युवतियों ने इस बारे में अपनी मां को बताया। मां और युवतियों ने जब आरोपियों का विरोध किया तो आरोपी उनके घर में घुस गये और मारपीट करते हुए धमकी देकर फरार हो गये। अब इस मामले में अब पीडि़त महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ आशियाना थाने में छेडख़ानी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी है।  

No comments