Breaking News

ब्लॉक के चलते प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें

HTN Live

लखनऊ (सं)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्री सुविधा के मद्देनजर कई रेलखण्डों पर ब्लाक लेने जा रहा है। इससे कई रूटों पर निर्माण कार्य होने की वजह से कई ट्रेनें मार्च माह में प्रभावित रहेंगी। रेलवे के वाराणसी मंडल के रेलखडों में विभिन्न तिथियों को निर्माण कार्य के चलते सात एलएचएस ब्लाक दिया जायेगा। ऐसे में पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें बदले रूट व शार्ट रूट तक संचालित करके चलाया जायेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने दी। चिल्कहर रसड़ा स्टेशनों के बीच समपार पर 28 मार्च को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चार घंटे का ब्लाक दिया जायेगा। इससे ट्रेन नम्बर 14650 अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस 70 मिनट देरी से रवाना होगी। दुल्लहपुर जखनियां स्टेशनों के बीच 18 मार्च को 9.35 बजे से 13.35 बजे तक ब्लाक दिया जायेगा। इससे लखनऊ जंक्शन से 17 मार्च को रवाना होने वाली ट्रेन मऊ तक जायेगी। वापसी में 18 मार्च को वाराणसी सिटी से चलने वाली ट्रेन मऊ से लखनऊ रवाना होगी।

No comments