Breaking News

चेकिंग अभियान में पकड़े 34 डब्लूटी

HTN Live

लखनऊ (सं)। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक आलोक सिंह के निर्देश पर लखनऊ सीतापुर रेलखंड पर संचालित ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक जगतारा संगम के नेतृत्व में लखनऊ बुढ़वल एवं लखनऊ सीतापुर रेलखंड पर बस रेड टिकट जांच अभियान के दौरान 34 यात्री बिना टिकट पकड़े गये। इन यात्रियों से किराये एवं जुर्माना के तौर पर 8760 रुपये की वसूली की गयी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए टिकट जांच कर्मचारी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों का योगदान रहा। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों के विरूद्व जांच अभियान जारी रहेगा।

No comments