Breaking News

उस्का बाजार में भी रुकेगी गोरखपुर बादशाहनगर इंटरसिटी

HTN Live

लखनऊ (सं)। ट्रेन नम्बर 15069 गोरखपुर बादशाहनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब उस्का बाजार स्टेशन पर भी होगा। सांसद जगदम्बिका पाल ने उस्का बाजार स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर छह माह के लिए गोरखपुर बादशाहनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव पर हरा सिग्नल दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन उस्का बाजार स्टेशन पर 5.09 बजे पहुंचकर 5.10 बजे छूटेगी। वापसी में उस्का बाजार स्टेशन पर 22.05 बजे पहुंचकर 22.06 बजे छूटेगी ।

No comments