महाप्रबंधक ने शहर के चार कारखानों का निरीक्षण
HTN Live
लखनऊ (सं)। उत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक टीपी सिंह ने लखनऊ के चार महत्वपूर्ण कारखानों आलमबाग वर्कशॉप, ब्रिज वर्कशॉप, सुपरवाईजर्स ट्रेनिंग सेंटर और लोको वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक की मौजूदगी में उन्होंने सभी कारखानों की अत्याधुनिक नई यूनिटों का शुभारम्भ करके कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया।
उत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक टीपी सिंह ने सोमवार को लखनऊ स्थित उत्तर रेलवे के चार महत्वपूर्ण कारखानों आलमबाग वर्कशाप, ब्रिज वर्कशाप, सुपरवाइजर्स ट्रेनिंग सेंटर तथा लोको वर्कशप चारबाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कारखानों के प्रमुख विभागध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्य कारखाना प्रबंधक भी इस मौके पर उपस्थित थे। महाप्रबंधक ने ट्रिमिंग शॉप, पेंट शॉप, आरएमपीयू सेक्शन, पीओएचईडी कोच, सोलर पार्क स्थित स्क्रैप आर्ट, नवीनीकृत इलैक्ट्रॉनिक लैब, नवीनीकृत मशीन शॉप, प्रशासनिक कार्यालय और नवीनीकृत हैल्थ यूनिट का भी निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने ब्रिज वर्कशाप का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने चारबाग स्थित पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केन्द्र
में वैल्डिंग ट्रेनिंग सेक्शन और एलएचबी व डब्ल्यूएसपी ट्रेनिंग सेन्टर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केन्द्र में पौधारोपण किया। महाप्रबन्धक ने चारबाग लोको वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डीजल शॉप, रिले एवं एफआईपी कक्ष, नवीनीकृत टीएमटीजी सेक्शन, डीईएमयू शॉप, आईसीएफ, आईओएच बियरिंग निरीक्षण कक्ष, न्यू रोलर बियरिंग सेक्शन का निरीक्षण किया। इसके बाद महाप्रबंधक टीपी सिंह ने रेलकर्मियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने ऑटोमैटिक ग्रीसिंग प्लांट, सीएनसी के समूह निगरानी की नेटवर्क प्रणाली, एयर कंडीशनिंग एवं ट्रेन लाइटिंग लैब, यूटीएस हार्डनैस टेस्टिंग मशीन, सक्षम कोच और दोनों कारखानों में रि.जनरेटिव ब्रेक प्रणाली का उदघटन स्टॉफ के हाथों कराकर उनका उत्साहवद्र्धन किया।
निरीक्षण के दौरान आलमबाग कारखाना एवं लोको कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधकों श्री बीके पासवान तथा विवेक खरे ने प्रेजेंटेशन भी दिया। महाप्रबंधक ने विभिन्न मद्दों पर प्रमुख विभागाध्यक्षों से चर्चा की। टीपी सिंह ने कान्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों को सम्बोधित भी किया। महाप्रबन्धक ने यूनियनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनके ज्ञापन लेने के बाद यह आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर नियमित रूप से कार्यवाई की जाती है।
No comments