Breaking News

नलिन रंजन को मिलेगा श्यामधर स्मृति पुरस्कार

HTN Live
लखनऊ (सं)। आलोचक नलिन रंजन को श्यामधर स्मृति पुरस्कार 2018 प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार समिति के निर्णायक मंडल के सदस्य अखिलेश, विजय राय और जितेंद्र श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बताया कि लगभग डेढ़ दशक से आलोचना और एक दशक से साहित्यिक पत्रकारिता में सक्रिय नलिन रंजन सिंह हिन्दी जगत में एक सुपरिचित नाम हैं। उन्होंने अपनी आलोचना और साहित्यिक पत्रकारिता का परिचय दिया है। उनके संपादन में निकलने वाली पत्रिकाओं पर पाठकों का गहरा विश्वास है। नलिन रंजन सिंह की दो आलोचना पुस्तकें प्रकाशित हैं। 
ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशनों पर लगेंगे हाई रिजोल्यूशन कैमरे
सुरक्षा के मद्देनजर डीआरएम कार्यालय में भी लगेंगे कैमरे
लखनऊ (सं)। रेल प्रशासन रेलवे स्टेशनों पर कैमरों से निगरानी करेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य स्टेशनों पर हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगाये जायेंगे। इनकी गुणवत्ता वर्तमान में लगे कैमरों से बेहतर होगी। इनमें कुछ कैमरे 360 डिग्री तक घूम सकेंगे। महत्वपूर्ण बात यह होगी कि इनमें कैद तस्वीरों को मंडल कार्यालय में बैठे अधिकारी भी इंटरनेट के माध्यम से देख सकेंगे। अधिकारी अपने मोबाइल पर भी इन कैद तस्वीरों को सीधे देख सकेंगे।
एनईआर की डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक की पहल कर सिग्नल और टेलीकॉम अनुभाग के अधिकारियों ने आइपी तकनीक वाले कैमरों को लगाने के निर्देश मिल हैं। इसमें गोंडा, ऐशबाग और डीआरएम कार्यालय में 45 दिनों में कैमरे लगा दिये गये हैं। जल्द ही बाराबंकी, सीतापुर, बस्ती और बादशाहनगर सहित कई अन्य स्टेशनों पर भी इनको लगाया जायेगा। रेलवे में अभी तक जो कैमरे लगे थे उनकी मॉनीटरिंग केवल सिस्टम से ही होती थी। लेकिन अब स्टेशन पर किसी भी तरह की गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए अधिकारियों को जद्दोजहद नहीं करनी होगी। सीधे मोबाइल से स्टेशन पर लगे कैमरों से निगरानी रखी जा सकेगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय में 64 कैमरे लगाये गये हैं। जिसकी निगरानी आरपीएफ  व कंट्रोल रूम से रखी जायेगी।

No comments